लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। यूजीसी रेगुलेशन लागू किए जाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सामाजिक न्याय मोर्चा ने परिवर्तन चौक से मार्च निकाला। मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, तख्ती लेकर संयोजक रमाशंकर भीम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट तक नारे लगाते हुए मार्च किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। रमाशंकर भीम ने कहा कि यूजीसी नियमावली उच्च शिक्षण संस्थानों में समता और समानता का संवर्धन करती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था डॉ आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पूना पैक्ट के कारण भारतीय संविधान में की गयी लेकिन सरकारी नौकरियों में किसी भी श्रेणी में आरक्षण कोटा अब तक पूरा न हो पाना राष्ट्रीय शर्म की बात है।...