आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़। यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर किसान संगठनों और नागरिक समाज ने जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निज़ामाबाद को सौंपा। यूजीसी रेगुलेशन लागू करो, जाति जनगणना कराओ, न्याय पालिका में प्रतिनिधित्व की गारंटी करो, रोहित वेमुला अमर रहें, पायल ताड़वी अमर रहें के नारे लगाते हुए तहसील गेट पर सभा की। इस मौके पर जनकवि काशीनाथ यादव ने यूजीसी कानून जल्द लागू करो, वरना बेईमान कुर्सी खाली करो गीत गाया। इस दौरान राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, पूर्व फ़ौजी चंद्रेश यादव, कलीम जामई, अधिवक्ता रामचेत यादव, सत्यम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.