आरा, मार्च 15 -- -18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और निकलेगा मार्च -जिले से शामिल होंगे हजारों छात्र-युवा, की गई अपील आरा, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी व यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन, भोजपुर चैप्टर की ओर से आयोजित समता महाजुटान और मार्च के समर्थन में रविवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में समता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, जेएनयू की शोध छात्रा व आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा शामिल थीं। किसान नेता राजू यादव, इंसाफ मंच के नेता क्यामुद्दीन अंसारी, राजद के युवा नेता शैलेन्द्र, आरवाइए के जिला अध्यक्ष विशाल, सचिव निरंजन केशरी सहित सैकड़ों छात्रा युवा शामिल हुए। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू होना चाहिए। प्राइवेट यूनिवर्सिटी और ...