यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण सड़क पर उतरे, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग; NH-319A दो घंटे जाम
एक संवाददाता, सितम्बर 19 -- बिहार के कैमूर जिले में नए यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण सड़क पर उतर गए। रागमढ़ के दुर्गा चौक पर शनिवार को सवर्ण महाआक्रोश मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सवर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन को वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग की। सैकड़ों की संख्या में मोहनियां-चौसा नेशनल हाईवे 319ए को जाम कर दिया। हाईवे पर लगभग दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालक एवं राहगीर परेशान नजर आए।यूजीसी नियम में सवर्णों की हितों की अनदेखी का आरोप मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया यूजीसी नियम समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है। सरकार सवर्ण समाज के हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.