बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान के अलावा रंजीत चौधरी, चन्द्रशेखर प्रसाद ने शहर के अस्पताल चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाली। डीएम कुंदन कुमार के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। समाजिक न्याय शैक्षणिक समता समानता, मानवता तथा वंचित वर्गो की उच्च शिक्षा में समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने कि मांग किया है। विंदा यादव, मोहन चौधरी, हरि पटेल, शांति देवी, फुलवती देवी, दुलारी देवी, रेनू देवी, मोहनी देवी, रंजीत पासवान, लखिया देवी, विजय पासवान, कामेश्वर पासवान, महेंद्र प्रसाद, सुजीत चौहान, दीपक प्रसाद, रामउचित चौहान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...