लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। यूजीसी रेगुलेशन को लेकर सवर्ण समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से सवर्ण मोर्चा ने शुक्रवार से एक अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा ने सवर्ण समाज के लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाये। साथ ही मोर्चा ने सवर्ण समाज से लखनऊ के विधायकों और सांसद को चूड़ी- बिंदी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजीं।मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिनव नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यूजीसी की आरक्षण नीति से जुड़े विवादास्पद फैसले को लेकर सवर्ण समाज का आक्रोश तेज होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। हम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार को सवर्णों की पीड़ा समझनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि यूजीसी अपने फैसलों पर पुनर्विचार नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.