उरई, फरवरी 28 -- उरई। इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित बिल को लागू करने और जेएनयू छात्र संघ पदाधिकारियों समेत 14 छात्रों को तिहाड़ जेल से रिहा किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नगर महासचिव मुकेश कुमार मौर्य ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंप कहा यूजीसी बिल शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है। आरोप लगाया जेएनयू में आंदोलनरत छात्रों पर हमला किया और प्रशासन का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा।संगठन ने राष्ट्रपति से यूजीसी बिल पर पुनर्विचार और छात्रों की शीघ्र रिहाई की मांग की। इस दौरान सुरेश चंद, नरेंद्र श्रीवास, संजय गौतम, लखन लाल, अशोक कुमार, राजीव कुशवाहा और राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.