उरई, फरवरी 16 -- उरई। ओबीसी, एससी और एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल 2026 को लागू किए जाने, आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को भरने तथा एनएफएस व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर शांति मार्च निकाला। सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप बिल को लागू किए जाने की मांग की। ओबीसी- एससी- एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौराहा से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल यूजीसी बिल 2026 को लागू करने की मांग की। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा केंद्रीय एवं राज्य स्तर के विद्यालयों में आरक्षित वर्ग की सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए खुली परीक्षा कराई जानी चाहिए। वही देश भर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित वर्ग की रिक्त सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए ताकि सामाजिक न्याय की अवधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.