गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विविध रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया और उन्होंने प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाई। दिन की शुरुआत 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान' विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्र के विकास में युवा शक्ति की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद 'यूजीसी बिल' के पक्ष एवं विपक्ष में एक रोचक और विचारोत्तेजक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विपक्ष की ओर से निखिल दुबे, किशन निषाद एवं शालिनी ने बिल की कमियों को उजागर करते हुए सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.