जमशेदपुर, फरवरी 18 -- यूजीसी बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मूल निवासी संघ के बैनर तले लोगों ने जिला मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि एक ओर जहां जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही, वहीं दूसरी ओर यूजीसी बिल को भी कानूनी पेंच में फंसाकर न्यायालय के माध्यम से रोकने की बात सामने आ रही है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत पर ही नीतियां लागू होनी चाहिए। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संघ की ओर से यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ...