यूजीसी बिल को वापस कराने के लिए सवर्ण समाज के लोगों ने किया जन आक्रोश सभा
गढ़वा, मार्च 8 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड की भगवान घाटी के समीप रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने जन आक्रोश सभा आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत पाठक और संचालन विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर सैकड़ों बाइक पर सवार सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए केतार बाजार, कर्पूरी गेट, कोल मोड़ होते हुए भगवान घाटी पहुंचे। वहां जाकर भीड़ सभा में तब्दील हो गई । आक्रोश रैली में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार के यूजीसी काला कानून लाया गया है। सवर्ण समाज के लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सवर्ण समाज किसी पार्टी और राजनेता का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि सवर्ण समाज को जो ठगने का काम किया जा रहा है, उसका हम विरोध करेंगे। आज स्वर्ण समाज के नेता यूजीसी के विरोध में नहीं बोल रहे हैं। वोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.