बागपत, जनवरी 27 -- खेकड़ा। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी बिल के विरोध में सुभानपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से यूजीसी बिल का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया। इस दौरान स्वर्ण समाज में भारी रोष देखने को मिला। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि यूजीसी बिल को शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा और भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक यूजीसी बिल वापस नहीं होगा, तब तक गांव-गांव बैठकें आयोजित कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। अजय त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी, कौशल शर्मा, बिन्नू अरोड़ा, पप्पू अरोड़ा, कृष्णा, लोकेंद्र, दिनेश त्यागी, अनुज त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.