जमशेदपुर, फरवरी 17 -- यूजीसी बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मूल निवासी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि एक ओर जहां जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर, यूजीसी बिल को भी कानूनी पेंच में फंसा कर न्यायालय के माध्यम से रोके जाने की बात सामने आ रही है। मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत पर ही नीतियां लागू होनी चाहिए। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संघ की ओर से यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.