सीतामढ़ी, मार्च 3 -- सीतामढ़ी,। नगर उद्यान में आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा सीतामढ़ी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक नागेंद्र कुमार पासवान ने की। बैठक में बक्ताओं ने जाति लिंग एवं धर्म के आधार पर किए जा रहे तथा कथित भेदभाव को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी समता बिल को देश के कमजोर वर्गों के हित में बताया। आंदोलन के प्रथम चरण में प्रोटेस्ट के बाद दूसरे चरण में 17 मार्च को आंबेडकर स्थल डुमरा में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर सिंह कुशवाहा, कौशल किशोर यादव, प्रो शशिभूषण प्र सिंह, रघुनंदन बैठा, रमेश चौधरी, मनोरमा कुमारी, समोद चौधरी, डॉ सुरेंद्र महतो, आंबेडकर छात्रावास के छात्रनायक विकाश पासवान, कर्पूरी छात्रावास के छात्र नायक शंभू पंडित, पटेल छात्रावास के बेचन पटेल, ब्रह्मदेव ...