गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद मैरेज हॉल में रविवार को एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक मनोज ठाकुर और संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज ने कहा कि यूजीसी बिल को लेकर सभी लोग को एक साथ होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत तभी एससी/एसट, ओबीसी परिवार का भला होगा। कोई भी सवर्ण समाज के विधायक इस बिल के समर्थन में नहीं बोला। बैठक में यूजीसी बिल के समर्थन में सर्वसम्मति से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.