बागपत, फरवरी 26 -- अमीनगर सराय। राष्ट्रवादी प्रताप सेना यूजीसी बिल और एससी-एसटी कानून के विरोध में सात मार्च को धौलाना से दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालेगी। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने गुरुवार को क्रांतिग्राम बसौद में कही। राणा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो संगठन अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर अन्नु मलिक, इदरीस प्रधान, गुलजार प्रधान, परवेज अहमद, समीर अहमद, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.