बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। यूजीसी बिल के विरोध में आगामी आठ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सुभानपुर के स्वर्ण समाज ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। बडी संख्या में दिल्ली जाने का एलान किया। गुरूवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने बिल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसे लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं व्यक्त कीं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले इस प्रदर्शन में भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे। बैठक में अजय त्यागी, जगरेश त्यागी, सचिन त्यागी, पप्पू खत्री, मनोज त्यागी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...