लातेहार, जनवरी 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। स्वर्ण समाज की बैठक राजू सिंह के आवासीय परिसर में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र वैद्य ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित यूजीसी बिल स्वर्ण समाज के लिए घातक है और इसके ख़िलाफ़ चंदवा में 2 फ़रवरी को एक बड़ा और ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर होगा। इसमें बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल होंगे। समाज की ओर से विरोध मार्च और प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन चंदवा के अंचलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के लिए बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जो प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगी। इन समितियों में प्रेस जनसंपर्क सह आमंत्रण समिति, समन्वय समिति, आयोजन...