महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। यूजीसी बिल को लेकर विरोध का दौर जारी है। विभिन्न संगठनों के द्वारा एक सुर से कलेक्ट्रेट में यूजीसी बिल को काला कानून बताते हुए इसे नई पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने वाला बताया। पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर युजीसी बिल को वापस लेने की मांग उठाई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में यूजीसी एक्ट के विरोध को लेकर कई संगठनों के पदाधिकारियों के पहुंचनें का सिलसिला शुरु हो गया था। भगवान परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी बिल को लेकर एक बार फिर से मंथन की जरुरत है। बिना व्यापक विचार विमर्श से इसे लागू करने से सवर्ण समाज के बच्चों को भविष्य खतरे में दिख रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष निरंजन सिंह राजावत ने कहा कि बिल समाज को तोड़ने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.