यूजीसी बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा सवर्ण समाज
आगरा, सितम्बर 6 -- यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। रविवार को कुबेरपुर स्थित गढ़ी रामी एक्सप्रेसवे पुल के नीचे सवर्ण समाज की महापंचायत हुई। 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। महापंचायत में सैकड़ों लोग शामिल हुए। महापंचायत का नेतृत्व एसएस ठाकुर ने किया। सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने कहा कि 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा। 10 हजार ट्रैक्टरों के साथ मार्च किया जाएगा। हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग पहुंचेंगे। यूजीसी बिल वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में एक सितंबर को एत्मादपुर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मंगल चौहान, अतुल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.