यूजीसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूजीसी बिल वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी गोरखपुर ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी बिल वापस लेने, आरक्षण का आधार आर्थिक करने, सवर्ण आयोग का गठन करने और एससीएक्ट में बदलाव/वापसी की मांग उठाई गई। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: यूजीसी के विरोध में भड़का स्वर्ण और ओबीसी समाज उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.