कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। यूजीसी के नए प्रावधान और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को कानपुर में युवाओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। आरक्षण सुधार आंदोलन कानपुर के बैनर तले युवाओं ने मोतीझील से गोल चौराहे तक मशाल मार्च निकाल अपनी मांगों की जोरदार दस्तक दी। हाथों में जलती मशालें, चेहरे पर आक्रोश और व्यवस्था में बदलाव का संकल्प लिए युवाओं का हुजूम देर शाम तक शहर में चर्चा का विषय बना रहा। तय किया कि मांगें पूरी न हुई तो देशव्यापी आंदोलन मजबूरी होगा। मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू हुआ जुलूस गोल चौराहे स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष खत्म हुआ। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सवर्ण जन आक्रोश रैली निरस्त आंदोलनकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आरक्षण सुधार की मांग को अब केवल कानपुर त...