देहरादून, जनवरी 29 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कमेटी के प्रस्ताव पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि एक तरफ छात्र अभी माध्यमिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं और इधर यूजीसी कमेटी के विवाद से पूरे उत्तरभारत मॆं विश्वविद्यालयों के सामान्य छात्र एवं कई संस्थाएं व संगठन सड़कों पर आने को विवश हो गये। केन्द्र सरकार व उच्चशिक्षा मंत्री द्वारा लगातार प्रदर्शन एवं नाराजगी की अनदेखी की और कोई पहल नहीं की जिससे लोगो में नाराजगी थी। इस काले कानून को देखते हुये उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा भी 01 फरवरी को शहीद स्मारक में बैठक बुलाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.