धनबाद, मार्च 16 -- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा की ओर से रविवार को मिश्रित भवन स्थित एक होटल में विचार गोष्ठी गणपत महतो की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओम सुधा ने कहा कि यूजीसी गाइडलाइन राष्ट्रहित में है। विश्वविद्यालयों में दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के हित में भेदभाव के खिलाफ कानून के पक्ष में समाज के हर जाति-वर्ग के लोगों को खड़ा होना चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस भी अछूता नहीं है। हम इस मामले में कानून लागू होने तक लड़ेंगे। आगामी 24 मई को दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल यादव व धन्यवाद ज्ञापन दयारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.