कन्नौज, जनवरी 27 -- तिर्वा, संवाददाता। केन्द्रीय रसद राज्य मंत्री बछज्जापुर में संचालित कोल्ड स्टोरेज का शुभारम्भ करने जा रहे। गांधी चौराहे पर पत्रकारों द्वारा यूजीसीह को लेकर पूछे गए सवालों पर मंत्री चुप्पी साध गए। बिना उत्तर दिए अपने गंतव्य स्थान पर रवाना हो गए। मंगलवार को केन्द्रीय खाद्य रसद राज्य मंत्री बीएल वर्मा बछज्जापुर में संचालित एक कोल्ड स्टोरेज का शुभारम्भ करने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला गांधी चैराहा पर पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक कर उनका स्वागत किया। वहीं कुछ पत्रकारों ने यूजीसी के मामले को कुछ सवाल दाग दिए। इसपर केन्द्रीय राज्य मंत्री चुप्पी साध गए। उनके बगैर उत्तर दिए मंत्री का काफिला रवाना हो गया। इसी बीच कुछ युवाओं द्वारा यूजीसी के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे युवाओं को किसी तरह शांत कराया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.