बस्ती, सितम्बर 13 -- बस्ती। मेधा पार्टी की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नए कानून की वापसी सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट चल रहा धरना रविवार को 21 वें दिन भी जारी रहा। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। सरकारों ने शिक्षा में अपेक्षित सुधार नहीं किया तो पार्टी निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगी। यूजीसी में नया कानून लाकर केंद्र छात्रों को जाति धर्म में विभाजित करने का षड़यंत्र कर रही है। यह कानून वापस न हुआ तो देश को गंभीर परिणाम भोगने होंगे। यह भी पढ़ें- यूजीसी के खिलाफ हरकी पैड़ी से दिल्ली तक पैदल यात्रा इस मसले पर केंद्र सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। सवर्ण आर्मी संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष ...