रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और समग्र कल्याण को लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं। इसमें कैंपस में सुरक्षित, समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके तहत रैगिंग, यौन उत्पीड़न, भेदभाव और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, काउंसिलिंग सेवाओं और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाने पर भी बल दिया जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.