यूजीसी नेट में लविशा ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत, क्षेत्र का नाम किया रोशन
रामगढ़, सितम्बर 3 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। दीप नगर, रामगढ़ निवासी नयनम लविशा ने यूजीसी नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा में 99.33 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। सफलता की जानकारी मिलने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नयनम लविशा की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने आर्मी स्कूल, रामगढ़ से 10वीं की परीक्षा 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद जेवीएम श्यामली, रांची से 12वीं की परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई 72.66 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। वर्तमान में वह रांची कॉलेज, रांची से पीएचडी कर रही हैं। लविशा के पिता आदित्य कुमार रेलवे में चीफ कंट्रोलर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.