बस्ती, अगस्त 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूजीसी नेट की परीक्षा में जिले की दो छात्राओं सहित तीन लोगों को कामयाबी मिली है। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग की दो प्रतिभाशाली पूर्व छात्राओं राजश्री पांडेय, श्रेया पांडेय ने वर्ष 2026 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं सिद्धार्थ विवि का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य, प्रो. रीना पाठक, मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय, भूगोल विभाग के शिक्षकों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज की चार छात्राओं का नेट में शानदार प्रदर्शन गौर ब्लॉक के पढ़न...