हल्द्वानी, मई 1 -- नैनीताल l विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वानिकी विषय को यूजीसी नेट परीक्षा के लिए मान्यता दे दी है। जून 2026 में होने वाली नेट परीक्षा से वानिकी विषय को शामिल किया जाएगा। पाठ्यक्रम को यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यूजीसी सचिव श्यामा रथ की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। यूजीसी की 597वीं बैठक 18 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसमें 8 सदस्यीय समिति ने वानिकी को नेट में शामिल करने की सिफारिश की थी। समिति की अध्यक्षता डॉ. शेर सिंह सामंत, फैलो ऑफ नेशनल अकादमी एवं पूर्व निदेशक एचएफआरआई शिमला ने की। समिति की 5 बैठकों के बाद पाठ्यक्रम तैयार किया गया। कूटा की ओर से इस मांग को कई बार यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। वानिकी को नेट परीक्षा में शामिल किए जाने से विशेष रूप से पूरे हिमालयी क्षेत्र के छात्र-छा...