वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। यूजीसी-नेट में अनियमितताओं के चलते तीन पेपर निरस्त किए जाने पर छात्रों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को एनएसयूआई की बीएचयू इकाई ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर एनटीए को भंग करने की मांग उठाई। कहा कि परीक्षाओं में बार-बार गड़बड़ी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थी महीनों और वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित होने के बाद पेपर रद्द होना केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समय, श्रम और भविष्य पर आघात है। छात्रों ने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा की विश्वसनीयता पर बार-बार सवाल उठना बेहद चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- NTA ने 600 विशेषज्ञों की टीम को हटाया, नई टीम का होगा ...