भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता यूजीसी नेट की परीक्षा में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के छात्रों ने जलवा बना दिया है। इस परीक्षा में एमए के पूर्ववर्ती और शोधार्थी छात्रों ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। शिक्षक मनजीत सिंह किनवार ने बताया कि हिन्दी विषय में उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों में विष्णु प्रिया पांडेय, अबरार अली, राकेश कुमार, देवी कुमारी, नीतू कुमारी, रवि कमल, सुनील कुमार यादव, पूजा कुमारी, पूर्णेन्दु चौधरी, अनामिका कुमारी, सुधीर अमर आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...