यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर चास में निषेधाज्ञा
बोकारो, सितम्बर 9 -- बोकारो प्रतिनिधि। यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर चास अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र के 300 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। यूजीसी-नेट परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयन डिजिटल जोन, ग्राम खमरबेंदी, चास-चंदनकियारी मार्ग, दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी।
निषेधाज्ञा आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने, भीड़ लगाने और अनावश्यक रूप से घूमने पर रोक रहेगी। इस क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.