नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 31 अक्टूबर है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आज राज 11 बजकर 50 मिनट तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ परीक्षा फीस भी जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म जमा कर दें। वहीं, एनटीए के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए अब तक 9.60 लाख से अधिक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि 7.91 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क जमा कर दिया है। ह आवेदन पत्र में करेक्शन की विंडो 2 नवंबर 2026 से 4 नवंबर 2026 के बीच खुलेगी।क्या कहते हैं एनटीए...