गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी-नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विभिन्न विभागों के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें 12 विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल की है। विवि के मुताबिक हिंदी विभाग के सर्वाधिक 17 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इनमें तीन विद्यार्थियों ने जेआरएफ हासिल किया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के 11, अर्थशास्त्र के आठ, प्राचीन इतिहास के छह, इतिहास के छह, गृह विज्ञान के छह, उर्दू के पांच, राजनीति विज्ञान के चार, मनोविज्ञान के चार, ललित कला एवं संगीत के चार, जैव प्रौद्योगिकी के एक तथा गणित एवं सांख्यिकी के एक विद्यार्थी ने सफलता हासिल की है। जेआरएफ में ...