औरंगाबाद, अगस्त 30 -- औरंगाबाद शहर के सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी तथा मूल रूप से मदनपुर प्रखंड के पेमा गांव निवासी अमरेश कुमार सिंह की पुत्री अंशु कुमारी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। राजनीति विज्ञान विषय में अंशु ने कुल 99.38 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। अंशु कुमारी ने कन्या उच्च विद्यालय से 10वीं तथा किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पटना महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। अंशु के पिता अमरेश कुमार सिंह किसान हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: यूजीसी नेट परिणाम जारी, हिन्दी विषय में कोयलांचल की छात्राओं ने लहराया परचम उनके भाई शुभम कुम...