गिरडीह, मार्च 10 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह सोमवार को सियाटांड़ में कहा कि आज इजरायल, अमेरिका, इराक में जो युद्ध चल रहा है उसका हिंदुस्तान में भी जबरदस्त प्रभाव पड़ रहा है। अभी घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। हालात ऐसे ही रहे तो बहुत जल्द ईंधन के दामों पर भी असर पड़ेगा। कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा यूजीसी नियम को लागू करके सवर्ण समाज को आघात पहुंचाया गया है। इससे साफ पता चलता है कि केंद्र में बैठी सरकार की मंशा क्या है। हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने इस पर 13 मार्च तक रोक लगाई हुई है। इस दौरान धनंजय सिंह ने टी 20 के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर बधाई दी है। प्रेस वार्ता के बाद उन्होंने क्षेत्र के चोरगत्ता, नाथरायडीह, विजयडीह आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं को जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.