यूजीसी नियम लागू करने के लिए प्रदर्शन
नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, व.सं। जंतर मंतर पर यूजीसी नियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन डीओएमए परिसंघ के बैनर तले किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों से आए लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा सबसे बड़ा सवाल है। देशभर के विश्वविद्यालयों में समानता और न्याय की आवाज उठ रही है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन में शामिल प्रकाश चंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी के लिए समान होना चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में कई संस्थानों में असमानता देखने को मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.