वाराणसी, जनवरी 28 -- पिंडरा। यूजीसी के नियम के विरोध में बुधवार को पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को सौंपकर तत्काल नियम वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि बिल में संशोधन से शिक्षण संस्थानों में सवर्ण वर्ग के छात्रों का शोषण किया जाएगा। ऐसे काले कानून से न केवल विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का माहौल दूषित होगा, बल्कि समाज में वर्ग संघर्ष का खतरा बढ़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में अंकित मिश्रा, आलोक पांडेय, राजन सिंह, अश्विनी सिंह, श्यामशंकर सिंह, विजय शर्मा, संतोष सिंह, राजेश सिंह, नवीन सिंह, सरोज राय, अविनाश चौबे, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.