यूजीसी नियमों के विरोध में निकली 'अस्तित्व बचाओ यात्रा'
मेरठ, सितम्बर 26 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राजपूत उत्थान सभा के नेतृत्व में शनिवार को क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज चौक से 'अस्तित्व बचाओ यात्रा' का शुभारंभ किया गया। भारी बारिश के बावजूद यात्रा में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभा के अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों में विरोध है। इसी के तहत नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर यह पदयात्रा शुरू की गई है। यात्रा का नेतृत्व राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और समाज के लोग मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का दूसरा चरण 28 सितंबर को ग्राम खेड़ा से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से यूजीसी के नियमों को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें सरकार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.