हापुड़, मार्च 7 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना और किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना दिया। पुलिस ने प्रस्तावित पद यात्रा को रोक दिया। रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नेताओं के घरों पर नजर रखी और सुबह से कई थानों की फोर्स धौलाना में तैनात कर दी गई। संगठनों ने शनिवार सुबह कस्बे से दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय तक पद यात्रा निकालने की घोषणा की हुई थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था। शुक्रवार रात से ही पुलिस ने कई नेताओं के घरों पर डेरा डाल दिया। पद यात्रा के संयोजक ललित राणा का मोबाइल फोन बंद होने के बाद कई थानों की पुलिस टीम उनके नारायणपुर स्थित आवास पर भी पहुंची। पुलिस ने वहां उनकी तलाश की और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में कई था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.