गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- मोदीनगर। यूजीसी नए नियमों के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने तहसील पर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को नामांकित ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर को सौंपा। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी तहसील पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए नियम पूरी तरह गलत हैं। सवर्ण समाज इन नियमों का पूरी तरह से बहिष्कार करता है। इन नियमों पर सरकार को विचार करना होगा। इस मौके पर कृष्णकुमार, ओमप्रकाश, राजकुमार, राजेश, किशोर, हिमांशु शर्मा, राधा, साेनिया आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...