लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी ने यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उनको रोका। पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा कि ज्ञापन सौंपें तो कुछ नेता भड़क गए। उन्होंने कहा कि बड़े अफसर आएं तभी सौंपेंगे। आखिरकार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी (भारत) के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये नए नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत वैमनस्यता बढ़ाएंगे और सवर्ण छात्रों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल होंगे। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने तर्क दिया कि यूजीसी का नया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.