हरिद्वार, मार्च 15 -- सवर्ण समाज ने रविवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ काले झंडे लेकर बाइक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को चेताया कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को इस रैली का शुभारंभ आर्यनगर चौक से किया गया। इसके बाद सिंहद्वार, कनखल चौक, शंकराचार्य चौक और तुलसी चौक तक बाइक रैली निकली। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी और सरकार को 'काला' कानून वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि जो कानून देश की जनता के खिलाफ बनाया जाता है, उसे किसी स्थिति में लागू नहीं किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। केवल रोक नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को इस कानून को पूरी तरह वापस लेना चाहिए। इस दौरान अधीर कौशिक, ऋषि शर्मा...