यूजीसी नये कानून के विरोध में धरना जारी
बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती। मेधा पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नये कानून की वापसी सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर 14वें दिन धरना जारी है। यह धरना गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट की जा रही है। मेधा पार्टी के प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। सरकारों ने शिक्षा में अपेक्षित सुधार न किया तो पार्टी निर्णायक आन्दोलन को बाध्य होगा। इस दौरान उमेश पाण्डेय मुन्ना, पं. सुनील भट्ट, सन्तोष शुक्ल के साथ ही मेधा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य व विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ यह भी पढ़ें- यूजीसी वापसी की मांग को सवर्ण समाज के लोगों ने भरी हुंकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.