पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर,संवाददाता। पिछड़ा दलित अधिवक्ता समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा यह आयोग पिछड़ा और दलित समाज के हित में है। इस पर रोक लगाने से अधिकांश जनता सड़कों पर आ सकती है। सोमवार को पिछड़ा दलित अधिवक्ता समाज के संयोजक अधिवक्ता दामोदर प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि यूजीसी को पिछड़े और दलितों के हितों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। इसका लागू होना आवश्यक है। यह देश की लगभग 83 फीसदी जनता का हित साधक है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि इस पर रोक लगाने से लाभान्वित होने वाली जनता सड़कों पर आ सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.