बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में मंगलवार को यूजीसी गाइडलाइन को लागू करने की मांग को लेकर छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जुलूस माल गोदाम के समीप से शुरू होकर ट्रैफिक चौक, कचहरी रोड और थाना चौक होते हुए हड़ताली चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस के दौरान पूरा बाजार नीले और लाल झंडों से पटा नजर आया। मार्च का नेतृत्व पूर्व उप मुख्य पार्षद राजीव रंजन, भीम आर्मी के विकास कुमार आजाद, छात्र संगठन आइसा के राज्य उपाध्यक्ष अजय कुमार, जिला अध्यक्ष सोनू फरनाज, उपाध्यक्ष विशाल पासवान, एआईएसएफ नेता बसंत ऋतु राज, छात्र राजद के जिला अध्यक्ष रवि यादव, छात्र जेडीयू के जिला महासचिव राजीव कुमार पटेल, भीम आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.