जमशेदपुर, अगस्त 22 -- परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित नई गाइडलाइन को वापस लेने तथा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर नया आंदोलन, इस बार आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग; UGC वाला भी गुस्सागाइडलाइन पर आपत्ति संगठन का आरोप है कि यूजीसी की प्रस्तावित गाइडलाइन, जिस पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है, समाज में समानता के नाम पर एक वर्ग विशेष के साथ भेदभाव को बढ़ावा दे सकती है। इस प्रकार की नीतियों से सामाजिक समरसता प्रभावित होने की आशंका है और विद्यार्थियों के बीच वैमनस्य की भावना बढ़ सकती है।आरक्षण व्यवस्था पर सवाल परशुराम...