सुपौल, फरवरी 1 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के अवसर पर शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में अनुपलाल यादव महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर यूजीसी एक्ट गाइडलाइंस पर रोक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर आइसा जिला सचिव डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि यूजीसी द्वारा लाई गई इक्विटी नियमावली पर स्थगन का आदेश वंचित तबके के छात्रों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जाति और नस्लीय भेदभाव कोई मनगढ़ंत अवधारणा या बीती हुई बात नहीं है, बल्कि यह हमारे शैक्षणिक संस्थानों और पूरे समाज की रोज़मर्रा की क्रूर सच्चाई है। इसी संस्थागत जातिगत भेदभाव के कारण रोहित वेमुला, डॉक्टर पायल तडवी और एंजेल चकमा जैसे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि यूजीसी इक्विटी नियम शैक्षणि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.