नई दिल्ली, जनवरी 27 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र नेता जतिन शुक्ला, शशि प्रकाश मिश्रा और रिशेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में छात्रों ने विवि के द्वार संख्या एक के बाहर स्टूडेंट्स यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि यह यूजीसी का काला कानून है। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेगी, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है। इस बीच पुलिस ने छात्रों को मनाने की भरपूर कोशिश की, मगर विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। गौरतलब है कि यूजीसी ने 13 जनवरी 2026 को नया नियम लागू किया, जिसका नाम प्रमोशन ऑफ इक्विटी ऑफ इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशन्स 2026 है...